सागर-बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज,मीटरों से छेड़छाड़,विद्युत चोरों पर बिजली विभाग की पैनी नजर
सागर की कैंट पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। बिजली कंपनी की कनिष्ठ अभियंता मीनल पंथ के आवेदन पर पुलिस ने रहीम पिता शेख गफूर, शिवराज पिता लखन अहिरवार, बरिंद्र जैन निवासी आवासीय कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।आपको बतादें की अधीक्षण अभियंता वृत सागर के निर्देशन में सागर शहर के अंतर्गत सघन विद्युत चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को कुल 37 प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए। बिजली चोरी करने वाले परिसरों के मीटर जप्ती की कार्यवाही करते हुए परिसरों की बिजली लाइन काटी गई ।
विभाग के द्वारा चोरों के परिसरों में धावा बोला गया और परिसरों में जांच में लगे मीटर में शन्ट ,न्यूट्रल कंट्रोल, मीटर बायपास ,इनकमिंग केवल को कट कर विद्युत चोरी करने वाले परिसर के उपभोक्ता पकड़े गए है। शहर सागर में सघन चेकिंग में धारा 135 के अंतर्गत कुल 37 प्रकरण दर्ज किए गए। जिन्हें कोर्ट में पेश कर विद्युत चोरों पर अर्थ दंड एवं सजा करवाने की कार्यवाही की जा रही है ।
बिजली विभाग के अजीत चौहान कार्यपालन अभियंता नगर संभाग सागर सभी आम उपभोक्ताओं से बिजली मीटर में छेड़ छाड़ ना करने और बिजली चोरी ना कर विद्युत का सदुपयोग करने हेतु अपील की गई है । शहर में सघन चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा