Sagar - कलेक्टर ने पंचायत सचिव को किया सस्पेंड, अंत्येष्टि सहायता देने में की थी देरी
Sagar - कलेक्टर ने पंचायत सचिव को किया सस्पेंड, अंत्येष्टि सहायता देने में की थी देरी
सागर में सरकारी कम्रचारियों के द्वारा लापरवाही बरतने पर कलेक्टर के द्वारा सख्त कार्यवाई की जा रही है अब एक पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है, मामला रहली ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिरारी का है जहां अंत्येष्टि सहायता राशि देने में देरी करने पर सचिव को सस्पेंड किया गया है, गुरुवार को कलेक्टर संदीप जीआर ने निलंबन आदेश जारी किया है।
आदेश में बताया गया कि ग्राम पंचायत छिरारी की सुनीता अहिरवार के पति बलराम अहिरवार का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र प्रजापति ने 7 दिन बीतने के बाद भी परिवार को अंत्येष्टि सहायता राशि 5 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया।
मामले की शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने संज्ञान लिया। अंत्येष्टि सहायता राशि का भुगतान करने में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत छिरारी के सचिव महेंद्र प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी ग्राम छिरारी पहुंचे। जहां मृतक बलराम की पत्नी सुनीता अहिरवार को अंत्येष्टि सहायता राशि के रूप में 5 हजार रुपए का भुगतान कराया गया है।