सरकार की मुसीबत बढ़ाने वाले सागर के दो विधायक भोपाल तालाब, मुख्यमंत्री के साथ बंद कमरे में चर्चा

 

सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी कर अपनी ही सरकार की किरकिरी कर मुसीबत बढ़ाने वाले सागर से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और बृज बिहारी पटेरिया को भोपाल तलब किया गया था जहां भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने दो टूक शब्दों में समझाइश दे दी।

 

 

चार रोज पहले इस्तीफे की पेशकश करने वाले बृज बिहारी पटेरिया बोले- मेरी नाराजगी खत्म हो गई, सारा समाधान हो गया जबकि प्रदीप लारिया ने कहा हमारी कोई समस्या नहीं, वह भी अपने क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर पांच बार एसपी को ज्ञापन दे चुके हैं, हालांकि सत्ता और संगठन से उन्हें क्या नसीहत मिली..? इसके जवाब में दोनों विधायक बोले- दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। भाजपा संगठन ने पटेरिया, लारिया के साथ ही मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को भी भोपाल तलब किया था।

 

 

 

लेकिन पटेल शाम तक नहीं पहुंचे। इन विधायकों के अलावा भाजपा के कुछ अन्य विधायकों के बोल वचन पिछले दिनों मीडिया की सुर्खियों में रहे। इनमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, संजय पाठक के अलावा त्योंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी शामिल है।

 

 


भाजपा मुख्यालय में देवरी विधायक पटेरिया ने मीडिया से कहा कि सारा समाधान हो गया है। दरअसल उन्होंने गुरुवार को केसली थाने में धरना देकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे मांगने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

 

 

 

 

नरयावली विधायक लारिया ने मीडिया से कहा हमारी कोई समस्या नहीं है। कार्यालय तो हमेशा आते रहते हैं। संगठन के दिशा-निदेशों का पालन किया जाएगा। सत्ता-संगठन के नेताओं के साथ लारिया की करीब 15-20 मिनट चर्चा हुई

 

 

 

 


By - sagar tv news
16-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.