Sagar- दशहरा पर अकाउंट में आए अचानक लाखों रुपए, फिर किया ऐसा काम आप भी कहेंगे वाह
एक और धोखाधड़ी ठगी विश्वासघात का दौर चल रहा है तो कहीं ना कहीं ईमानदारी और इंसानियत भी जिंदा है ऐसे ईमानदार व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलते हैं कहीं ₹ 1000.500 रुपए डले हुए मिलते हैं तो तुरंत उठाकर जेब भारी कर लेते हैं और अगर किसी व्यक्ति के अकाउंट में गलती के कारण लाखों रुपए आ जाएं तो फिर व्यक्ति सोच में पड़ जाता है इतनी बड़ी रकम अकाउंट में आई हैं तो किस व्यक्ति की आई ऐसा ही मामला सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत सीहोरा ग्राम में देखने को मिला सीहोरा निवासी पूर्व जनपद सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र गुड्डू राय के साथ यह घटनाक्रम घटित हुआ जिन्होंने बताया कि 9 तारीख की दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही मैंने मोबाइल देखा तो एक मैसेज दिखाई दिया
जिसमें मेरे फार्म संबंधित बैंक खाता जो की श्री राधा कृष्णा इंटरप्राइजिस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीहोरा में 5लाख 6हजार 76 रुपए आना दिखाई दिया इसकी जानकारी के लिय संबंधित बैंक मैनेजर से संपर्क किया जिसमे जानकारी मिली की आदि शक्ति इम्फा इंजीनियरिंग लि:भोपाल की होना दिखाई दी जिसके शाम करीब 5 बजे संबंधित कम्पनी के कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा गुड्डू राय से संपर्क किया गया उन्होंने जानकारी दी वा अपने खाते में रकम होना बताई जिसके बाद आज दिनांक 11.10.2024 को सीहोरा आकर चैक के RTGS द्वारा रकम ट्रांसफर की बही बैंक मैनेजर अर्जुन मालवीय ने सिहोरा चौकी प्रभारी राम अवतार धाकड़ जितेंद्र गुड्डू राय की सराहना की बही कुलदीप श्रीवास्तव ने भी जितेंद्र गुड्डू राय ने बैंक मैनेजर अर्जुन मालवीय सिहोरा पुलिस चौकी प्रभारी राम अवतार धाकड़ धर्मेंद्र सिंह राजपूत राकेश दुबे पुष्पेंद्र राजपूत के समक्ष उक्त राशि चेक के द्वारा लौट आई अपनी राशि चेक के द्वारा वापस मिलने पर कुलदीप श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जितेंद्र राय एवं समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।