सागर में रोजगार सहायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर बोले ये बड़ी बात
सागर में रोजगार सहायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर बोले ये बड़ी बात
सागर जिले के बंडा के सहायक सचिवों से अतिरिक्त काम कराने और विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक सचिवों ने विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग की गई कि रोजगार सहायकों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार नियमित किया जाए। जनपद, जिला स्तर पर जो भी आदेश निकल रहे हैं। उनमे रोजगार सहायकों को जोड़ा जा रहा है। जबकि इसमें रोजगार सहायक की कोई भूमिका नहीं है। सचिव, रोजगार सहायक के बीच स्पष्ट कार्य विभाजन किया जाए।
जहां पर ग्राम पंचायत सचिव नहीं हैं। वहां पर रोजगार सहायक को ही वित्तीय अधिकार दिए जाएं। अवकाश के दिन व्हाट्स एप पर या अन्य तरीके से कार्य करने का दबाव ना डाला जाए। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायकों ने आवास में तकनीकी त्रुटि, अंत्योष्टि सहायता, ई श्रमिक संबल कार्ड की पात्रता पर्ची की फीडिंग बंद होने सहित मानसिक रूप से परेशान होने संबधी बात कही है और शीघ्र ही समस्याओं को हल करने की मांग की है।