कलेक्टर और SP निकले मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात्रीकालीन पेट्रोलिंग में | sagar tv news |
एमपी के टीकमगढ़ शहर में चल रहे नवदुर्गा महोत्सव के बीच शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात्री में पेट्रोलिंग करते हुए। टीकमगढ़ नगर के प्रमुख देवी प्रतिमा पंडालों और गरबा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और विभिन्न समितियों के सदस्यों से बातचीत की।
वहीं अधिकारियों ने पंडालों में साफ-सफाई बनाए रखने ,सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने,अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रात के समय समिति सदस्यों की उपस्थिति को अनिवार्य बनाने के निर्देश दिए। इस में ए एस पी सीताराम, एसडीएम संजय दुबे, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग मे शामिल रहे।