नरयावली के सागर रोड स्थित रेलवे स्टेशन तिराहा पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग ट्रैक्टर- ट्राली के पीछे से ट्राली में टकरा गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जानकारी के मुताबिक नरयावली से सागर की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बाइक पर सवार 19 वर्षीय आकाश पाल अपनी बहन 20 वर्षीय सपना पाल और इन्ही के परिवार की 20 वर्षीय रागिनी अनियंत्रित होकर यह बाइक सवार ट्राली के पीछे से टकरा गए। यह बाइक सवार नरयावली से सागर जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ यह पता नही चल पा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सागर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आकाश पाल एवं रचना को मृत घोषित कर दिया तो वहीं सपना पाल का इलाज जारी है।