सागर-SP से मिले विधायक बोले गली गली,अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए | sagar tv news |

 

सागर की नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब की शिकायत को लेकर सोमवार को नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौराम उनके साथ महिलाएं भी थी। उन्होंने एसपी विकास शहवाल से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही। इसके साथ मकरोनिया में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने, पुलिस थानों में बल बढ़ाने और अन्य बिंदुओं पर एसपी से चर्चा की।

 

 

 

विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि दो दिन पहले कुछ महिलाएं आई थीं। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके आसपास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद आज (सोमवार) प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी से मुलाकात की हैं। उनसे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने समेत ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव या मोहल्ला में यदि अवैध शराब बिक रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

 

 

वहीं, पुलिस ने विधायक लारिया द्वारा रखे गए बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक प्रदीप लारिया अक्सर विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्‌टा पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखते रहते हैं। पिछले दिनों वह करीब चार से पांच बार पत्र लिख चुके हैं। लेकिन नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्‌टा पर अंकुश नहीं लग रहा है। जिसके बाद सोमवार को विधायक लारिया को खुद एसपी कार्यालय पहुंचकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करनी पड़ी।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
07-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.