Sagar-पूर्व मंत्री Bhupendra Singh के समक्ष बीना क्षेत्र के 20 से अधिक कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

 

Sagar-पूर्व मंत्री Bhupendra Singh के समक्ष बीना क्षेत्र के 20 से अधिक कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

 

 

 

 

सागर जिले की बीना विधानसभा क्षेत्र के भानगढ़ भाजपा मंडल से आए लगभग 20 लोगों ने पूर्व गृहमंत्री,वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भानगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी, नेता भूपेंद्र सिंह ठाकुर (बमोरी दुर्जन) के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए इन सभी कार्यकर्ताओं ने कहा है, कि हम सभी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा के विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। आगे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हम सभी भाजपा के लिए समर्पित भाव से जुटेंगे। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बामोरा स्थित कार्यालय पहुंचे।

 

 

 

 

सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में स्वागत किया। इन सभी की आनलाइन सदस्यता भी कराई गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बीएलओ रहे भूपेंद्र सिंह भानगढ़, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, छोटू सिंह, कल्लू सिंह, कपिल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह, अमित साहू, रामराज सिंह, भानगढ़ सरपंच नीलेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, रहीश खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर भानगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह बुंदेला, खिमलासा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, बीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शहर अजय पटेल, दिनेश जैन भानगढ़ उपस्थित रहे।


By - sagaetvnews
04-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.