Sagar- 6 गांव के लोगों की तेंदुए ने उड़ाई नींद, अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा वन विभाग
सागर के जरूआ खेड़ा के जंगल से लगे गांव के लोगों की पिछले दो दिनों से नींद उड़ी हुई है यहां पर लगातार तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है जिसके चलते ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं, हालांकि वन विभाग चौकन्ना है और लगातार उसका पीछा कर रहा है लोगों को सतर्क किए हुए हैं
दरअसल बुधवार की रात जालंधर गांव के पास एक तेंदुआ देखा गया था जिसका वीडियो फोर व्हीलर में बैठे लोगों ने अपने मोबाइल से बनाया था वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो खुरई वन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा सुबह ही उन्होंने वहां पहुंचकर इसकी पुष्टि की तेंदुए के जालंधर गांव में पैरों की निशान मिला, इसके बाद उन्होंने पंजों के निशान का पीछा किया तो वह जालंधर से लगे दूसरे गांव की तरफ निकल गया वन विभाग के द्वारा अनाउंसमेंट करवाया जा रहा है करीब आधा दर्जन गांवों में लोगों को अलर्ट किया गया है कि कोई भी अपने खेत में या जंगल में मवेशी चराने के लिए अकेला न जाए क्योंकि यहां जंगली जानवर तेंदुआ घूम रहा है
खुरई के रेंजर चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जालंधर गांव से तेंदुआ होने की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम लगी हुई है उसका मूवमेंट भीलोन के जंगल की तरफ हो गया है वहीं इसके अलावा नौरादेही की टीम से भी संपर्क किया गया है अगर वह तेंदुआ कहीं एक जगह ठहरता है तो उसके लिए पिंजरा रखवाया जा रहा है
वहीं इसके पहले भी सागर यूनिवर्सिटी के जंगल से लगे गांव के आसपास भी तेंदुआ देखा गया था तब भी गांव-गांव जाकर मुनादी करवाई गई थी