Sagar - मानो कलाकार ने देवी प्रतिमा में प्राण डाल दिए हों, देखकर हो जायेंगे हैरान
Sagar - मानो कलाकार ने देवी प्रतिमा में प्राण डाल दिए हों, देखकर हो जायेंगे हैरान
कहते हैं की अगर दिल में जज़्बा हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता। कई बार तो मूर्तिकार ऐसी प्रतिमाएं बना देते हैं जिनमें मानो जान ही डालना बाकी हो। अब सागर के गढ़ाकोटा में विराजमान इस प्रतिमा को ले लीजिये। जहाँ देवी माँ अपनी पलकें झपक रही हैं। इस प्रतिमा को देखने के बाद हर कोई मूर्तिकार की तारीफ कर रहा है। गढ़ाकोटा के कलाकार भरत प्रजापति ने इस प्रतिमा को तैयार किया है। भरत ने अनूठी और मनमोहक देवी प्रतिमा का निर्माण किया है।
दरअसल देवी प्रतिमा आकर्षक और मनमोहक तो है ही, साथ ही देवी माँ की पलके भी झपकती हैं। प्रतिमा को देखकर लग रहा है की देवी जी जीवंत विराजमान हैं। भरत प्रजापति काफी अच्छे और मंझे हुए मूर्तिकार हैं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी कला को वो आयाम नहीं मिल पाया जो शायद मिलना चाहिए था।