सागर- मूर्तिकार ने भतीजी के चेहरे को देखकर बनाई हुबूहू दुर्गा प्रतिमा, जमकर हो रही सराहना
3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, माता को विराजमान करने के लिए भक्तों के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है एक तरफ जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं तैयार की हैं तो दूसरी तरफ भव्य पंडाल भी सजाये जा रहे हैं
रवि शंकर वार्ड में देवी प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकार अंकित विश्वकर्मा और उनके भाइयों के द्वारा बनाई गई प्रतिमा इन दिनों काफी चर्चाओं में है अंकित ने अपनी 2 साल की भतीजी की हूबहू बाल स्वरूप दुर्गा प्रतिमा बनाई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
प्रतिमा को लेकर जब हमने अंकित विश्वकर्मा से बात की तो उन्होंने बताया वह 6 भाई है और हम 6 भाई मिलकर ही दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं उनकी बनाई प्रतिमा देश की अलग-अलग कोने में जाती हैं वह प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम पर लोगों को जन जागरूकता की संदेश देने वाली प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं इस साल उन्होंने अपनी 2 साल की भतीजी के चेहरे को देखकर हूबहू बाल स्वरूप मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई है उन्होंने बताया की प्रतिमा बनाने का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा छत्तीसगढ़ के चांपा जिले में स्थापित की जाएगी इसके साथ ही पर्यावरण बचाने को लेकर इस साल अलग-अलग प्रतिमा बनाई है जो मध्य प्रदेश सहित अन्य जिलों स्थापित की जाएगी
अंकित बताते हैं कि हम सभी 6 भाई मिलकर प्रतिमा बनाते हैं और सभी साथ में रहते हैं और इस साल लगभग 27 प्रतिमाओं का निर्माण किया है।