सागर कलेक्टर के निर्देश 50 दिवस से अधिक लंबित रहने वाली शिकायतों को संपर्क कर निराकरण करे
सागर कलेक्टर के निर्देश 50 दिवस से अधिक लंबित रहने वाली शिकायतों को संपर्क कर निराकरण करे
50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायतों का निराकरण कराएं। कलेक्टर संदीप जी. आर. ने समय सीमा बैठक में दिए। समय सीमा बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें। निम्न गुणवत्ता से बंद होने वाली शिकायतों की पुनः जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को कलेक्टर कार्यालय में प्रशिक्षण दिलाएं जिससे कि उनको सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सहायता मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के सभी कार्यों का एसडीएम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लगातार मॉनिटर करें एवं कार्य पूर्ण कराएं।उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करलें कि सभी आंगनवाड़ियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय क्रियाशील स्थिति में हों।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी.,अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद थे।