सागर-शराब पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर चढ़ा दी कार, महकमें में मची खलबली | sagar tv news |

 

सागर में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि अब वह पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे, इसकी बानगी खुरई क्षेत्र में देखने को मिली जहां अवैध शराब पकड़ने गई दो पुलिसकर्मियों को कार से कुचल दिया, घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया, घायलों के लिए इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां वह जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं

 

 


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम खुरई देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडी बामोरा से दो कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस पर पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर ओढ़ामल तिराहा पर भेजी गई। टीम में एएसआई जेपी यादव, कॉन्स्टेबल लोकेंद्र, संजय जाट, सतेंद्र निगम और दिनेश राय थे।

 

 

 

टीम ओढ़ामल तिराहे पर पहुंची। कुछ देर बाद एमपी 04 एचए 5797 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए तो उसने कार खेत में उतार दी। यहां कार कीचड़ में फंस गई।

 

 

 

पुलिस टीम उसकी तरफ लपकी तो पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मारी। इसमें कॉन्स्टेबल सतेंद्र निगम और दिनेश राय घायल हो गए। ड्राइवर गाड़ी को भगा ले गया। टीम ने खेत में फंसी कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। बाकी तीन की तलाश जारी है। कार से 50 हजार रुपए की 90 लीटर शराब जब्त की गई है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
30-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.