सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम जो उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध कराएगा

 

सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम जो उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध कराएगा

 

 

 

 

सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर उन्हें जल की आपूर्ति करेगा। इस हेतु 27 सितंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में नगर निगम सागर और एम पी आई डी सी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निगम आयुक्त राजकुमार खत्री और एम पी आई डी सी के अधिकारी की उपस्थिति में अनुबंध हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर निगम सागर द्वारा बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 43 एम एल डी है। वर्तमान में 25 एम एल डी जल शोधन का कार्य किया जा रहा है। एम पी आई डी सी द्वारा 10 एम एल डी जल उद्योगों के लिए देने की मांग की गई है।

 

 

 

 

नगर निगम सागर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता और एम पी आई डी सी की मांग अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उपचारित जल देने तैयार है। सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम है। जिसने अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में अपनी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल एम पी यू आई डी सी को देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अनुबंध किया है। यह उपलब्धि प्राप्त होने पर नगर निगम सागर आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होगा तथा सागर में स्थापित उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध होगा।


By - sagaetvnews
28-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.