मप्र में मूवी शूटिंग के लिए कई स्पॉट, हाल ही में रिलीज हुई स्त्री -2 मूवी और लापता लेडीज
मप्र में मूवी शूटिंग के लिए कई स्पॉट, हाल ही में रिलीज हुई स्त्री -2 मूवी और लापता लेडीज
सागर में होने वाले कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीटीसी ग्राउंड पहुंच गए हैं।इससे पहले हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंगोलिया और थाइलैंड के उद्योगपति भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले पांच साल में प्रदेश अर्थव्यवस्था दोगुनी करने का लक्ष्य है। इसे हम तीन साल में पूरा करने का प्रयास करेंगे। संभाग के आद अब जिलास्तर पर भी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके।
सीएम डॉ. यादव ने कहा, सागर में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए बड़ा प्रस्ताव मिला है। सागर के बाद क्रमश: रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर भी कॉन्क्लेव करने और अच्छे परिणाम लाने के लिए कलेक्टर को पाबंद किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव का बड़े पैमाने पर असर दिख रहा है। अभी तक 2 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह कार्य लगातार जारी रहेगा।मध्यप्रदेश में टूरिज्म को लेकर संभावनाएं बताने के लिए कॉन्क्लेव में इन्वेस्टर्स को एमपी टूरिज्म बेस्ड मूवी दिखाई गई। बताया गया कि हाल ही रिलीज हुई स्त्री -2 मूवी और लापता लेडीज मप्र में बनाई गई। बुंदेलखंड में मूवी शूटिंग के लिए कई स्पॉट हैं।