मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर के PTC ग्राउंड में चौथे क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल समिट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉटर मोहन यादव ने सागर के ptc ग्राउंड में चौथे क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल समिट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, chaitanya कश्यप , धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी , लखन पटेल , दिलीप अहिरवार सांसद बी .डी. शर्मा, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव तथा भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।
सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में ओरछा-खजुराहो को डेस्टिनेशन वेडिंग और होटल इंडस्ट्री का हब बनाने का प्लान है। सागर के पुराने बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग को पुर्नजीवित करने पर भी फोकस है। छतरपुर के फर्नीचर, दमोह के चने, टीकमगढ़ के अदरक और सागर के टमाटर को देश-दुनिया में पहुंचाने की तैयारी है। शहर के पीटीसी ग्राउंड में हो रहे कॉन्क्लेव में 3 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स और इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल होंगे। पर्यटन के साथ निवेशक सागर में एग्रो इंडस्ट्रीज और खनन के क्षेत्र में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि पूरे बुंदेलखंड और आसपास भरपूर अनाज, सब्जी उत्पादन के साथ सभी जिलों में खनिज मौजूद है।