सागर विधानसभा में चला भाजपा का महा सदस्यता अभियान, सागर में बने लगभग 10 हजार सदस्य-विधायक
सागर विधानसभा में चला भाजपा का महा सदस्यता अभियान, सागर में बने लगभग 10 हजार सदस्य-विधायक
सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सागर विधानसभा मे पूरे 48 वार्डों में एक साथ वृहद स्तर पर सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सभी शक्ति केंद्र पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और नवीन सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनको नमन किया उन्होंने कहा कि सागर विधानसभा को जो लक्ष्य दिया गया है मेरा मानना है। कि आज 25 सितंबर को उसको पूरा कर लिया जाएगा और आगे भी हमे जो कार्य सौंपा जाएगा। उसे सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा किया जाएगा। सागर विधानसभा के सभी 3 मंडलों के अंतर्गत सभी 48 वार्डों में सदस्यता का महा अभियान चल रहा है,
जिसमे तीनो मंडल अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी,पार्षद गण और सागर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं यह अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। जिसमे लगभग 23 दिनो मे 50 हजार लोगों ने पार्टी को सदस्यता ग्रहण की यह बहुत उपलब्धि का विषय है। इस अवसर पर जिला महामंत्री,विधानसभा के सदस्यता प्रभारी ,सह प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष वैदेही पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।