Sagar-भाग्योदय की घटना में महज इतनी की जली दवाएं अब उठ रहे सवाल

 

Sagar-भाग्योदय की घटना में महज इतनी की जली दवाएं अब उठ रहे सवाल

 

 

 

 


सागर के भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में लगी आग का अब ड्रोन वीडियो भी सामने आया है। जिसमे साफ देखा जा सकता है। किस तरह कितनी भयानक आग लगी लगी थी। और धुएं का गुबार कितना बड़ा दिख रहा था। और इतनी समय तक आग लगाई रही थी। फिर फार्मा स्टोर के अग्निकांड की लपटें सोमवार देर शाम ही शांत हो गईं थीं। अगले दिन अस्पताल प्रभारी नीरज जैन ने मोतीनगर थाने में इस घटनाक्रम को लेकर सूचना दी है। जिसमें उन्होंने आग लगने का कारण अज्ञात बताया है और जली हुई दवाओं की कीमत करीब 5-10 लाख रु. बताई है।

 

 

 

 

मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंतसिंह गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से ड्रग स्टोर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं ताकि अग्निकांड के वास्तविक कारणों तक पहुंचा जा सके। इधर अग्निकांड के कारण कई मरीज व उनके परिजन दहशत में आ गए थे। उन्होंने देररात ही अस्पताल छोड़ दिया था लेकिन ये लोग मंगलवार सुबह वापस आ गए। अस्पताल ट्रस्ट प्रबंधन ने इस कांड में किसी भी स्तर पर जनहानि नहीं होने की बात कही है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया है कि अग्निकांड में 5-10 लाख रु. की दवाएं जली हैं। वहीं फार्मा लाइन के जानकारों का कहना है कि जिस अस्पताल के रिटेल काउंटर से ही रोजाना 30-40 लाख रु. की दवाएं बिक जाती हों।

 

 

 

 

 

उसके गोडाउन में मात्र 5-10 लाख रु. की दवाएं होना समझ से परे है। एक चर्चा ये भी है कि जो दवाएं जली हैं। वे एक्सपायर हो चुकी थीं। जिसके निपटारे को लेकर जिला औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अस्पताल प्रबंधन से जवाब-तलब किया जा रहा था! इस मामले की जांच में जिले के ड्रग इंस्पेक्टर की अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि डीआई प्रीत कमल ने भाग्योदय फार्मेसी को लेकर किसी भी तरह की जांच या एक्सपायरी दवा मामले के पेंडिंग होने से इनकार किया है। इधर अग्निकांड को लेकर इस धर्मार्थ अस्पताल के ट्रस्टी ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। एक ट्रस्टी सुरेंद्र मालथौन का कहना है ,कि आगजनी का कारण अज्ञात है। रही बात जलने वाली दवाओं की तो वह अस्पताल के मेडिकल स्टोर से बिकने के लिए रखी थीं। उनमें कोई भी एक्सपायरी दवा नहीं थी।


By - sagaetvnews
25-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.