आरोपी को पकड़ने गए पुलिस वाले खुद ही पिट कर आ गए || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के मुरैना में एससी एसटी व हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करके लौट रही पुलिस की टीम  पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में 2 आरक्षक बुरी तरह जख्मी हुए हैं , जिनमें से एक को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक  जखौना पंचायत के ग्राम बघपुरा में रहने वाले संदीप तोमर के ऊपर एससी-एसटी व हत्या का केस दर्ज था। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिमनी थाने की पुलिस की टीम  गांव  पहुंची। पुलिस की एक टीम ने आरोपी संदीप तोमर को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया, जबकि दूसरी पार्टी में शामिल आरक्षक लोकेंद्र और  विक्रम बाइक पर सवार थे। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध ग्रामीणो ने बाइक सवार आरक्षक लोकेंद्र व विक्रम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने दोनो आरक्षकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के ऊपर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। आरक्षक लोकेंद्र सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है। दिमनी थाना पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद आरोपियों और  अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है


By - Girraj Rajoriya (Morena MP)
21-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.