Sagar- मछली पकड़ने तालाब में उतरा युवक, देखते ही देखते पानी में समा गया
Sagar- मछली पकड़ने तालाब में उतरा युवक, देखते ही देखते पानी में समा गया
सागर में मछली पकड़ने तालाब पर गए युवक के साथ बड़ी अनहोनी हो गई है, पानी में गहराई में जाने की वजह से डूब गया जिसकी वजह से उसकी जान चली गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की, सर्चिंग कर तालाब से उसे बाहर निकाल लिया गया है।
रहली थाना क्षेत्र के विजयपुरा निवासी प्रेमलाल पिता दम्मू गौंड सोमवार को गांव के पास स्थित तालाब पर गया था। जहां वह मछलियां पकड़ रहा था। इसी दौरान वह तालाब में कूदा। कुछ देर तक तैरता रहा। लेकिन अचानक डूब गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया है।
रहली थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि विजयपुरा में युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।