मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती, फिजिकल टेस्ट से पहले नियमों में बदलाव; उम्मीदवार जरूर जानें
मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती, फिजिकल टेस्ट से पहले नियमों में बदलाव; उम्मीदवार जरूर जानें
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट 23 सितमबर से शुरू हो रहे है जो 2 अक्टूबर तक चलेंगे, सागर संभाग के अभ्यर्थी 25 सितंबर को सागर की इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में यह टेस्ट देंगे, लेकिन इस बार नियमों में काफी बदलाव किए गए हैं. प्रदेश में 7411 पदों पर आरक्षकों की भर्ती की जानी है। , अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो यह खबर आप भी जान लीजिए,
इस बार पुलिस आरक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों के नंबर मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसी के आधार पर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा, पहले लिखित परीक्षा के नंबर होते थे. शारीरिक दक्षता में सीधा क्वालीफाई और डिसक्वालीफाई होता था. लेकिन इस बार फिजिकल टेस्ट में होने वाली दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप के भी नंबर दिए जाएंगे. यानी 100 नंबर का ऑनलाइन लिखित एक्जाम पिछले साल सितंबर से अगस्त के बीच हुआ, जिसका परीक्षा परिणाम मार्च 2024 में जारी हुआ था. इसके बाद अब 100 नंबर का फिजिकल टेस्ट होगा. इसमें दौड़ के लिए 40 नंबर, गोला फेंक के लिए 30 नंबर और लॉन्ग जंप के लिए 100 नंबर है. इन तीनों के नंबर और लिखित परीक्षा में जो नंबर मिले हैं उनको जोड़कर ही सूची तैयार होगी.
जो पुरुष अभ्यर्थी हैं उनके लिए 800 मीटर की दौड़ 2 मिनट 4 सेकंड में पूरी करनी होगी. पहले इसका समय 2 मिनट 45 सेकंड था, जो क्वालीफाइंग था, लेकिन अब आपकी जितनी अच्छी दौड़ होगी इतने अच्छे नंबर दिए जाएंगे. इसी तरह लॉन्ग जंप की लंबाई 18 फीट है , पहले यह 14 फीट पर क्वालीफाई था. वहीं गोला फेंक में 7 kg 260 g का गोला 28.8 फीट दूर फेंकना पड़ेगा.
इसी तरह से महिला वर्ग में 800 मीटर की दौड़ पूरी करने दो मिनट 56 सेकंड का समय मिलेगा, लॉन्ग जंप की लंबाई 14 फीट है, 4 किलो का गोला 23 फीट दूर फेंकन होगा