Sagar - बड़े प्रदर्शन की तैयारी में किसान संगठन, 15 अक्टूबर को शहर में निकली का पैदल मार्च
Sagar - बड़े प्रदर्शन की तैयारी में किसान संगठन, 15 अक्टूबर को शहर में निकली का पैदल मार्च
सागर में किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन अब मैदान में उतर आया है। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए 21 सितंबर से 14 अक्टूबर तक जिले के गांव गांव जाकर किसानो को जागरूक कर संगठित करेंगे और इसके बाद 15 अक्टूबर को जिले के किसानों के साथ मोतीनगर चौराहा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे जहां किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे.
संदीप ठाकुर का कहना है कि हमारी मांगे हैं कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की गारंटी दो और संपूर्ण कर्जा माफ हो, सोयाबीन ₹8000 धान ₹5000 मक्का ₹3000 प्रति कवंटल समर्थन मूल्य घोषित किया जाए साथ ही गेहूं ₹4000 चना ₹8000 मसूर ₹8000 प्रति कवंटल समर्थन मूल्य घोषित करें। खेत सड़क योजना एवं बिजली खेत ट्रांसफर योजना को चालू किया जाए सस्ती दरों पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जाए, वर्षा एवं जंगली जानवरों से प्रभावित फसलों का सर्वे कर फसल बीमा एवं मुआवजा भुगतान किसानों को किया जाए।