संकट में कोरोना योद्धा, ईलाज के लिए परेशान, सरकार से मदद की गुहार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए युवा डॉक्टर अब मुश्किलों में है। उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में ईलाज चल रहा है। फिर भी युवा डॉक्टर शुभम उपाध्याय के सेहत में सुधार ना होने की वजह से उनके परिजन शुभम को बाहर ले जाना चाहते है। लेकिन उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि बीएमसी में ईलाज के बाद उन्हें भोपाल ले जाया गया था। जहां निजी खर्चे से अभी तक शुभम का ईलाज चल रहा है। अब उनकी आर्थिक स्थिति खस्ता हो गई है। ऐसे में बीएमसी स्टॉफ आगे आया है और कुछ धनराशि भी एकत्रित कर अकाउंट में भेजी है। साथ ही शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए डॉ उमेश पटेल ने कहा है कि कोरोना योद्धाओ की मृत्यु के बाद जो 50 लाख की राशि का प्रावधान है। लेकिन जीते जी कोई ईलाज की कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। इसलिए इस पॉलिसी में परिवर्तन लाकर ड्यूटी के दौरान संक्रमित कर्मचारियों के ईलाज के पुख्ता इंतजाम करें। शासन प्रशासन से उन्होंने शुभम के इलाज के लिए मदद की मांग की है।


By - anuj goutam
21-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.