सागर में बुधवार को बौछारें पड़ी और गुरुवार से मौसम साफ हो जायेगा | sagar tv news |
सागर में बुधवार को शहर में सवा इंच बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। दिन का अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 5.1 डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। यही वजह रही कि शाम से ही लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 23.4 डिग्री हो गया।
मौसम विभाग के मुताबिक नगर में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 30.6 एमएम बारिश हुई। अब तक सीजन में 1489.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बुधवार को भी बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार से मौसम साफ हो सकता है। सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 1275.2 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बीना केन्द्र पर सर्वाधिक 1753.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 1491.6 मि.मी., जैसीनगर में 1001 मि.मी., राहतगढ़ में 1057 मि.मी., बीना में 1753.2 मि.मी., खुरई में 1528.9 मि.मी, मालथौन में 1379.1 मि.मी., बण्डा में 1047.5 मि.मी, शाहगढ में 1091.9 मि.मी, गढ़ाकोटा में 1117 मि.मी, रहली में 1211.4 मि.मी, देवरी में 1391.7 मि.मी. तथा केसली में 1232 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।