Sagar - गणपति बाप्पा को विदाई देने पहुंचे हजारों लोग, अद्भुत रहा नज़ारा
Sagar - गणपति बाप्पा को विदाई देने पहुंचे हजारों लोग, अद्भुत रहा नज़ारा
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, जी हां कुछ इसी तरह की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है अपने-अपने गणपति बप्पा को हर कोई विदाई दे रहा है उनकी आरती कर रहा है और अगले बरस तू जल्दी आ ऐसी कामना भी कर रहा है यह तस्वीरें सागर के ढाना स्थित बन्नाद पुल की है जहां हजारों की संख्या में लोग गणपति जी के विसर्जन के लिए पहुंचे। पुल के दोनों तरफ प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। घाट पर लोगों ने गणेश जी की आरती उतारी, जयकारे लगाए और इसके बाद विधि विधान से गणपति बप्पा का नदी में विसर्जन किया गया।जब इन छोटे छोटे बच्चों ने गणपति बाप्पा की आरती गुनगुनाई तो सभी देखते रह गए,
बच्चों ने प्यारे गणेश जी को बार-बार निहारा, पूरे जोश में आरती की और इसके बाद बाप्पा को विदा किया। इसके अलावा एसडीओपी प्रमोद मिश्रा ने घाट पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी वहीं पुलिस कर्मियों ने भी वहां से लोगों को भीड़ को अलग किया। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने गौरतलब है कि छोटे पुल के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि कोई पल पर ना आ सके, घाट पर भी बैरिकेटिंग की गई थी जिससे भीड़-भाड़ ना हो, वही यहां पर जो वॉलिंटियर्स लगाए गए थे वो लोगों से प्रतिमाएं ले रहे थे इसके बाद उन्हें गोताखोरों थेकी मदद से ट्यूब पर रखकर विसर्जन किया जा रहा था।
बता दें कि आसपास और जिले भर से कई अलग-अलग इलाकों से लोग यहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए पहुंचे। जिनमें छोटी-छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं भी शामिल है दोनों घाटों पर पुलिस की व्यवस्थाएं थी। वहीं बिजली विभाग द्वारा भी विद्युत की व्यवस्था की गई थी। लगातार लोगों को समझाइए भी दी जा रही थी कि वह घाट पर न जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। दोपहर से शुरू हुआ सिलसिला रात तक जारी रहा।