सागर-वंदे भारत का बीना में स्टॉपेज,रामेश्वरम,बेंगलुरू वीकली ट्रेनें सागर मकरोनिया से चलाने की मांग
सागर सांसद लता वानखेड़े ने जबलपुर में हुई रेल मंडल के अधिकारियों से रामेश्वर और बेंगलुरु जाने वाली तीन साप्ताहिक ट्रेनों को सागर से चलने की मांग की है इसके अलावा अन्य ट्रेनों के रूट में भी सप्ताह के अन्य दिनों में बदलाव कर सागर से चलाने के लिए अधिकारियों से कहा जबलपुर रेल मंडल में नए सांसदों की पहली बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने जनता की कुछ मांगों को प्रमुखता से रखा है
उन्होंने कहा कि अयोध्या रामेश्वरम चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन वाया जबलपुर होकर चलती है। इसे अन्य दिनों में वाया कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, भोपाल, नागपुर से चलाया जाए। जबलपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक ट्रेन भी अन्य दिनों में वाया कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, भोपाल, नागपुर से चलाया जाए। लखनऊ-बेंगलुरू साप्ताहिक ट्रेन वाया जबलपुर होकर चलती है।
इसे भी सप्ताह के अन्य दिनों में वाया कटनी, दमोह, सागर विदिशा, भोपाल से चलाया जाए। निजामुद्दीन अंबिकापुर साप्ताहिक ट्रेन सागर से चलती है। इसे प्रतिदिन या सप्ताह में तीन बार चलाया जाए। इसमें स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई जाए। गोंडवाना एक्सप्रेस रात 2:30 बजे सागर आती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। दमोह- नागपुर एक्सप्रेस चलाया जाना बरसों से प्रस्तावित है। इसे जल्द शुरू कराया जाए।इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को पूर्व रेल मंत्री की घोषणा अनुसार प्रतिदिन चलाने की व्यवस्था की जाएं
वहीं इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज बीना जंक्शन में किया जाए। जबलपुर निजामुद्दीन का स्टापेज मकरोनिया स्टेशन में किया जाए। दमोह- भोपाल को रानी कमलापति स्टेशन तक बढ़ाया जाए। पातालकोट एक्सप्रेस का ठहराव मंडीबामोरा स्टेशन पर किया जाए। मकरोनिया स्टेशन पर कामायनी, शिप्रा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की है