Sagar-अचानक दलबल के सड़कों पर क्यों उतरे पुलिस अधिकारी
Sagar-अचानक दलबल के सड़कों पर क्यों उतरे पुलिस अधिकारी
सितंबर के इस महीने में ईद मिलादुन्नबी,गणेश उत्सव और अन्य त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने सागर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च कोतवाली थाना से शुरू होकर तीनबत्ती, परकोटा, कीर्ति स्तंभ, कटरा मस्जिद, राधा तिराहा, विजय टाकीज, राहतगढ़ बस स्टैंड, मोती नगर से होते हुए वापिस कोतवाली पर ही सम्पन्न हुआ, इसमें बहेरिया मकरोनिया सहित शहर के सभी थानों के थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, सभी त्यौहार शान्ति के साथ मनाने की अपील की है।
बताया गया कि यह फ्लैग मार्च लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक़ आगमी दिनों में कुछ महत्त्वपूर्ण त्योहार हैं। सागर में हमेशा ही सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं।
इस संबंध में पहले ही सभी धर्मावलंबियों के साथ बैठक ली जा चुकी है। जहां सभी को समझाइश दी गई है कि त्योहार भाईचारे के साथ मनाना है। आज फ्लैग मार्च के दौरान आला अधिकारियों के साथ पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से संवाद किया है।