Sagar-27 सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों के साथ लिखेंगे नया अध्याय
Sagar-27 सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों के साथ लिखेंगे नया अध्याय
जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर के बाद अब चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में 27 सितंबर को होगी। कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी मैदान में रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गुरुवार को कार्यक्रम को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है, ताकि औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
27 सितंबर को सागर में चौथा क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। इस कॉन्क्लेव में 3 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके लिए पंजीयन कराने की प्रक्रिया जारी है। एक हजार से अधिक प्रतिभागी अब तक पंजीयन करा चुके हैं। इसके साथ ही उद्योगपति, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल उद्घाटन (भूमि पूजन) और निवेशकों को भूमि आवंटन आदेश वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में निवेशकों की मुख्यमंत्री के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी। जिससे सरकार और निवेशकों के बीच सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।