कृषि अधिकारी निकले कोरोना पॉजिटिव तो एक महिला ने गंवाई जान || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना में अलग-अलग स्थानों पर 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तो वहीं कोरोना से इलाज के दौरान 52 साल की महिला की मौत भी हो गयी है। नगर में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल के कोरोना के प्रभारी डॉ. अवतार सिंह यादव ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों से 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई है। शास्त्री वार्ड में रहने वाले 60 साल के कृषि अधिकारी, और शर्मा कॉलोनी निवासी एक किसान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. अवतार सिंह यादव ने बताया बीना ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है। जिसमें से 19 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।