सागर शैलेंद्र जैन भाजपा विधायक दल के महामंत्री बने, भार्गव-सिंह बने कार्यकारिणी सदस्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा विधायक दल मध्यप्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दल के नेता रहेंगे। सागर विधायक शैलेंद्र जैन को इसमें एक मात्र महामंत्री के रूप में जगह देकर मुख्यमंत्री ने उन पर अपना भरोसा जताया है।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिले के अन्य विधायक को इसमें जगह नहीं मिली है। बुंदेलखंड के अन्य विधायकों में टीकमगढ़ जिले से पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक को मंत्री, दमोह जिले से पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है। मुख्यमंत्री ने 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में बुंदेलखंड के 5 विधायकों को जगह दी है।