18 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश,पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार | sagar tv news |

 

एमपी के शहडोल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हाल ही में दो प्रमुख चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। कटनी के निगरानी बदमाश राकेश उर्फ खन्ना और उसके साथी अजय सिंह को पकड़कर पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।

 

 

 

 

जिसकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए बताईं जा रही है। पुलिस ने बताया कि 13 मई को फरियादी विवेक सोनी पिता शिवनरेश सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी सूखा रोड गांधी नगर ब्यौहारी के सूने घर में दिन में ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति घुसकर चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर लिये थे।

 

 

 

 

फरियादी विवेक सोनी की रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार 10 अगस्त की दरम्यानी रात्रि गोदावल दुर्गा मंदिर के दान पेटी एवं कमरे से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घुसकर ताला तोड़कर 8400 नगद चोरी कर लिया गया था। फरियादी खुशीराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

 

 

 

 


By - sagar tv news
10-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.