Sagar-इस मंदिर में चिट्ठियों की पुकार सुनते है भगवान !,350 साल पुरानी मान्यता | sagar tv news |
सागर तालाब के किनारे स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. यह मंदिर गणेश घाट पर स्थित है. भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा वृंदावन के जैसी है. यहां की खासियत यह है कि भगवान अपनी गोपियों द्वारा लिखी गई चिट्ठियों से भक्तों की पुकार सुनते हैं.
राधा अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा होती है, जिसमें महिलाएं विभिन्न मनोकामनाएं जैसे घर, गृहस्थी, संतान, नौकरी, शादी, कारोबार आदि की चिट्ठियां लिखकर भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करती हैं. बुधवार 11 सितंबर को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है.
इसमें महिलाएं चिट्ठी लिखकर भगवान के हाथ में थमाती हैं. प्रार्थना करती हैं कि भगवान श्री कृष्ण उनकी मनोकामनाओं को पूरा करें, चिट्ठी में नाम की जगह केवल आपकी गोपी लिखना पड़ता है, तभी भगवान आपकी पुकार सुनते है,