कचरे के ढेर में डली मासूम को एम्बुलेंस ने देवदूत बनकर पहुँचाया अस्पताल

 

 

इस बार 108 एम्बुलेंस एक दफा फिर से देवदूत बनी है। जी हाँ एमपी के नरसिंहपुर में एम्बुलेंस टीम ने मानवता दिखाते हुए मासूम नवजात बच्ची की जान बचाने जो काम किया वो एक मिसाल बन गया। दरअसल नरसिंहपुर डिप्टी रेंजर ऑफिस के पीछे कचरे के ढेर में किसी अनजान द्वारा नवजात मासूम को बच्ची को फेंक दिया था। जहाँ बच्ची ठंड और कीचड़ में दयनीय हालत में पड़ी कराह रही थी। उसके ऊपर कीड़े मकोड़े भी पड़े हुए थे। स्थानीय किसी शख्स की सूचना पर 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। और बच्ची को उठाकर पहले तो काफी देर तक सीने से लगाए रखा ताकि बच्ची को गर्माहट मिल सके इसके बाद एंबुलेंस में उसकी साफ-सफाई कर उसे ऑक्सीजन देकर जिला अस्पताल के लिए दौड़े। जहां पर उन्होंने चाइल्ड इंटेंसिव केयर में बच्ची को भर्ती कराया। उसे समय पर इलाज दिया गया। फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है। लेकिन 108 एम्बुलेंस का काम बेहद प्रशंसनीय है। और टीम की जमकर तारीफ भी हो रही है। हालांकि मेडिकल अफसरों द्वारा अभी भी बच्ची को डेंजर जोन में बताया जा रहा है। लेकिन पूरा मेडिकल स्टाफ बच्ची को बचाने की जुगत में लगा हुआ है।


By - Anuj Mamar (Narsinghpur MP)
19-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.