Sagar-बीना पहुंचते ही CM मोहन यादव ने दी सागर जिले को दी करोड़ों की सौगाते, देखिए क्या क्या मिला
Sagar-बीना पहुंचते ही CM मोहन यादव ने दी सागर जिले को दी करोड़ों की सौगाते, देखिए क्या क्या मिला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीना पहुंच गए हैं, कृषि उपज मंडी में बनाए गए सभा स्थल पर पहुंचते ही बुंदेली अंदाज में ढपला और रमतूला से उनका स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा यहां पर करीब 53 करोड़ 94 लाख की कीमत के 11 कार्यों का भूमि पूजन किया गया तो वही 161 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों को लोकार्पित किया है इस तरह से उन्होंने सागर जिले को 200 करोड़ से अधिक की सौगातें दी हैं.
इसके बाद जो मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा योजनाएं चलाई गई है उनकी प्रदर्शनी लगाई गई है मुख्यमंत्री ने इन प्रदर्शनी का अवलोकन किया यहां पर 50 हजार करोड़ की लागत से रिफायनरी को एक्सटेंशन दिया गया है उसकी भी प्रदर्शनी यहां लगाई गई जल जीवन मिशन से किस तरह ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव हुआ है वह दिखाया गया है स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद और प्रोडक्ट की भी प्रकाश नहीं लगाई गई
मुख्यमंत्री ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद लता वानखेड़े विधायक निर्मला सप्रे जिला अध्यक्ष गौरव गौरव सिरोठिया के साथ इनका निरीक्षण किया वहीं उनके साथ में कलेक्टर संदीप जी आर सहित अन्य प्रशासनिक कमला मौजद रहा प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के दौरान मोहन यादव ने लोगों से बातचीत की और प्रोडक्ट की जानकारी ली
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया बड़ी फूलों की माला पहनाई गई मंच पर गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे वही उनके अलावा सागर से विधायक शैलेंद्र जैन बंडा से विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार नरयावली विधायक प्रदीप लहरिया सागर नगर निगम की महापौर संगीता तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक अरुण राय चौबे और पूर्व विधायक महेश राय भी मौजूद रहे वहीं इसके अलावा हैंड पंप सुधारने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा इसकी किट महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा थमाई गई