मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा,डॉक्टर,इंजीनियर बनने का पूरा खर्चा उठाएंगे MP सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रदेश के जनजातीय स्टूडेंट्स को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभागों में नीट, जेईई, क्लैट की फ्री कोचिंग दी जाएगी। सीएम रविवार को खंडवा के खालवा में जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, आकांक्षा योजना के तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जैसे- जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन), नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट), एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइेंस) और क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) के लिए फ्री कोचिंग फैसिलिटी दी जा रही है।
प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में स्टूडेंट्स फ्री कोचिंग कर सकेंगे। सीएम ने कहा, जिन बच्चों की पूरी व्यवस्था करना है, मैं यहीं से घोषणा करता हूं कि कोचिंग क्लास में जाना, आपका पैसा हमारी सरकार भरेगी।मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव ने मंच से छात्रों को लेकर बड़ी घोषणा की सीएम ने कहा प्रदेश का कोई बच्चा डॉक्टर बनाना चाहता तो है वह अपनी तैयारी करें उनके माता पिता के पास पैसा नहीं है तो इसकी पढ़ाई का पैसा प्रदेश सरकार देंगी, चाहे वह छात्र डॉक्टर बनने या इंजीनियर बनाने उसका पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार देंगी। इनकी कोचिंग करने के लिए प्रदेश सरकार उठाएगा खर्च ।
मोहन यादव ने बैग देकर छात्रों को आज रवाना किया। मुख्यमंत्री आज खंडवा जिले के खालवा पहुंचें थे ,यह उन्होंने जनजाति छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खंडवा के हरसूद में 100 करोड रुपए का स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स की बड़ी बड़ी सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लाइस्टर उच्च शिक्षा के लिए जा रहे है खंडवा के गारबेड़ी गांव के आदिवासी युवक आशाराम पालवी का स्वागत। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ी गौरव की बात है कि प्रदेश का एक आदिवासी समाज का बेटा अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है। जिसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा मप्र सरकार ने उठाया है ओर इस बच्चों को 35 लख रुपए की स्कॉलरशिप का चेक मंच से भेंट किया।