सागर की सड़कों पर खड़े वाहन उठेंगे, निगम और पुलिस की टीम साथ में करेगी कार्रवाई
सागर की सड़कों पर खड़े वाहन उठेंगे, निगम और पुलिस की टीम साथ में करेगी कार्रवाई
सागर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने नगर विधायक और प्रशासन के अधिकारियो की एक बैठक हुई, जिसमे ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि शहर में अब लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। जिसमें एक वाहन पुलिस का होगा तो एक वाहन नगर निगम का भी रहेगा। साथ में क्रेन भी होगी जो यातायात को व्यवस्थित करने का काम करेगी और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित कराएगी।
इसके साथही अनावश्यक रूप से खड़े एवं अवांछित वाहनों पर क्रेन के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। नगर के कटरा क्षेत्र के अलावा बाहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सबसे पहले दुरुस्त करने की योजना बनाई है। जिनमें मोतीनगर, राहतगढ़ बस स्टैंड, खुरई रोड, भगवानगंज, शीतला माता मंदिर चौराहा, गोला कुआ, धर्मश्री, तिली, सिविल लाइन शामिल हैं। कुछ मागों को वन-वे करने के लिए भी चर्चा की गई है जिसके लिए अन्य सभी लोगों से विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा। विधायक जैन ने बताया कि सड़क पर खड़े होने वाहनों पर कार्रवाई होगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। लोग भी जागरुकता का परिचय दें और वाहनों को सड़क पर पार्क न करें।
स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, आरटीओ सुनील शुक्ला, डीएसपी ट्रैफिक मयंक चौहान मोजूद रहे