सागर-वर्षों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर कर रहे निशुल्क वितरित देखिये पूरी खबर | sagar tv news |
सागर जिले के ढाना का पौराणिक परिवार मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को बनाकर उन्हें लोगों को निशुल्क रूप से बांटने का कार्य लगातार 11 वर्षों से करता आ रहा है जो पूरे सागर जिले में अब अपनी अलग पहचान बना चुका है पेशे से बकील दीपक पौराणिक और उनका पूरा परिवार मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का कार्य गणेश चतुर्थी के लगभग 1 महीने पहले से शुरू कर देता है
इसके लिए कई स्थानों की पवित्र काली मिट्टी गाय का गोबर गोमूत्र भारत भर की पवित्र नदियों का जल दूध इत्यादि पंच गव्य से मिश्रित गणेश प्रतिमाओं का निर्माण परिवार और आसपास के लोगों के द्वारा मिलकर किया जाता है इतना ही नहीं इन्हें सुंदर रंग रूप भी दिया जाता है और फिर अलग-अलग स्थान पर एकत्रित होकर इन गणेश प्रतिमाओं को वितरित करने का कार्य भी करते हैं
दीपक पौराणिक के अनुसार नदियों में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए उन्हे मिट्टी के गणेश जी बनाने की प्रेरणा मिली और उन्होंने परिवार के सहयोग से गणेश प्रतिमाएं बनाना शुरू कर दिया अब तक लगभग 6000 से भी अधिक गणेश प्रतिमाओं का निशुल्क वितरण उनके परिवार के द्वारा किया जा चुका है जिसकी पूरे सागर जिले सहित प्रदेश में चर्चा हो रही है।