तलाक होने से मानसिक रूप से परेशान नवविवाहिता ने मायके में जीवन लीला की समाप्त

 

 

सागर जिले के भानगढ़ थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गिरोल गांव से सामने आया है। मृतिका सुखवती आदिवासी की उम्र 19 साल बतायी जा रही है। जिसने अपने मायके में फांसी लगा ली। मामले में मृतिका के परिजनों का कहना है। कि पति से तलाक होने के कारण नवविवाहिता तनाव में रहती थी जिसके कारण उसने फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक मृतिका सुखवती की शादी 3 साल पहले खुरई के ढुर ढुरु गांव में हुई थी। लेकिन करीब तीन महीने पहले ही उसका अपने पति टिंकू आदिवासी से तलाक हो गया था। जब से वह अपने मायके गिरोल गांव में रह रही थी। उसके भाई का कहना है कि तलाक के बाद से ही सुखबती मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर मामले को जांच में लिया है।


By - Manoj Badhwani ( BINa MP)
19-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.