Sagar- Relief from heat due to heavy rains, know how the weather will be in the next 24 hours. sagar tv news |
Sagar- झमाझम बारिश होने पर गर्मी से मिली राहत जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
सागर शहर में शुक्रवार की दोपहर काले घने बादल छाए, और फिर करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई, रुक रुक कर हुई बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया, सड़कों से पानी बह निकला, बारिश होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया बता दें कि पिछले दो-तीन दिन से तेज धूप निकल रही है और बादलों की आवाजाही से उमस का माहौल था जिससे लोग बेचैन हो रहे थे
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं पर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है वही 9 सितंबर तक सागर जिले में जोरदार बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं बन रहे हैं
सागर जिले में इस सीजन में अब तक 1034.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जबकि जिले की सामान्य औसत बारिश 1230.5 मिमी है। इस प्रकार जिले को अभी भी बारिश का कोटा पूरा करने के लिए 196 मिमी औसत बारिश की जरूरत है। सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बीना ब्लॉक में 1528 मिमी दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम शाहगढ़ में 669 मिमी पानी गिरा है।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार सागर जिले में बारिश के इस सीजन में 1034.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 785 मिमी औसत बारिश हुई थी। जिले में सामान्य बारिश 1230.5 मिमी की तुलना में अब तक 84.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। जिसमें 1 जून से अब तक सागर में 1254, जैसीनगर में 872, राहतगढ़ में 892, बीना में 1528, खुरई में 1363, मालथोन में 1140, बंडा में 709, शाहगढ़ में 669, गढ़ाकोटा में 853, रहली में 950, देवरी में 1156 और केसली में 1027 मिमी बारिश दर्ज की गई है।