Chairs moved during Congress protest, leaders seen running away. sagar tv news |

 

दमोह में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ , प्रदर्शन के दौरान जमकर कुर्सियां फेंकी गईं, नारों की जगह गालियां सुनाई दीं और कांग्रेसी हाथापाई तक करते नजर आए. इस पर भी खास बात यह है कि यह सब किसी और के साथ नहीं हुआ, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के समर्थकों के साथ यह सब किया. विवाद की वजह युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति बताई जा रही है

 

 

दरअसल बस स्टेंड पर दो फाड़ हुई कांग्रेस के एक धड़ का आरोप है कि युवक कांग्रेस ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दूसरे दल से कांग्रेस में शामिल हुए है और वह पूर्व में लगातार कांग्रेस के विरोध गतिविधियां करते रहे, आरोप है कि उन्होंने पंचायत चुनाव ने 40 लाख रुपए में अपना वोट बेच दिया था.... दरअसल बीते दिनों युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत सदस्य द्रगपाल लोधी की नियुक्ति हुई है,

 

 

इनकी नियुक्ति का शुरुआत से ही विरोध हो रहा है, द्र्गपाल लोधी ने बीते विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के विरोध में चुनाव लड़ा था और कांग्रेस को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, यही नहीं पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव दृगपाल लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों से पैसे की लेनदेन का विवाद हो रहा था, इस विडियो के वायरल होने के बाद दृगपाल लोधी की खूब किरकिरी हुई थी इसका खामियाजा वह आज तक भुगत रहे हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
05-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.