Sagar-Rahli police seized liquor worth Rs 54 thousand from the car, two accused also in custody. sagar tv news |

 

सागर जिले के रहली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने एक कार से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है,साथ ही इस मामले में दो आरोपियों कोभी दबोचा है, रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांच मील चौराहा के पास सफेद रंग की एक कार में दो लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर खड़े हैं सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई और पांच मील चौराहे पर पहुंची।

 

 

वहाँ उन्होंने रहली-सागर मार्ग पर एक सफेद कार को सड़क किनारे खड़ा पाया। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर कार को पकड़ा। कार में ड्राइवर सीट और पीछे की सीट पर दो युवक बैठे हुए थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनिल अहिरवार (25 वर्ष) और मोहन अहिरवार (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जूना, बताया।

 

 

 

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें 6 पेटी देशी लाल मदिरा मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को शराब के साथ थाने लाई। जब्त की गई शराब की कीमत 54 हजार रुपए आंकी गई है, जबकि कार की कीमत 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

 

 

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध शराब पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था जिसके तहत मुखविर की सूचना पर सागर रहली रोड पर कार्रवाई करते हुए एक कार से बड़ी मात्रा में 6 पेटी शराब जप्त की है एवं कार्रवाई की जा रही है ।

 

 

 

 


By - sagar tv news
04-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.