Angry farmers took to the streets due to not getting fertilizer, administration gave explanation
सागर जिले के खुरई में खाद नहीं मिलने पर गुस्साएं किसानों ने मंगलवार को एमपी एग्रो के सामने सागर-बीना नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिससे करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और आवागमन बाधित रहा। सागर- बीना मार्ग बंद हो गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह की समझाइश के बाद किसानों ने डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया।
किसान जितेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तीन दिन से खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। खुरई में खाद के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं और तीनों केंद्र सोमवार की दोपहर को ही बंद कर दिए गए थे। तीन दिन से खाद न मिलने से सभी किसान भूखे प्यासे यहीं पड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। जब खाद लेने के लिए आज मंगलवार को एमपी एग्रो पर पहुंचे तो बताया गया कि मशीन बंद है।
तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह ने बताया कि केंद्रों पर किसानों को कुछ असुविधा हो रही थी। इसके बाद समस्याओं को लेकर किसानों ने जाम लगाया था