Sagar- Car riders took away a young man from a moving bike, police caught the accused near Bhopal.
सागर के बीना थाना क्षेत्र के बम्होरी शेख गांव से एक युवक का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भोपाल के ईंटखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि पिता चालीराजा यादव (23) निवासी बम्होरी शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई की थी कि उसका भतीजा रितिक यादव अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी गांव की आंगनबाड़ी के पास खड़ी एक कार से चार युवक उतरे और उसके भतीजे रितिक को रोक लिया। जिसमें से एक व्यक्ति उसे मोहल्ले के हनुमत कुर्मी का दामाद विजय चौधरी भी शामिल था। जिसने रितिक के हाथ में डंडा मारकर घायल कर दिया और अन्य तीन युवकों ने उसका अपहरण कर कार से साथ ले गए।
आरोपियों ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अपहरण की घटना के बाद थाना प्रभारी अनूप यादव ने टीम गठित की और आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी एकत्रित कर कंट्रोल रूम को दी। जिसमें पता चला कि आरोपी सिरोंज के पास युवक को उतारकर भोपाल की ओर भाग गए। जिन्हें भोपाल कंट्रोल रूम को सूचित करने के बाद उन्हें ईंटखेड़ी भोपाल के पास घेराबंदी करके पकड़ लिया। जहां से विजय उर्फ सुरेश पिता राधेश्याम चौधरी व नंदकिशोर पिता गोविंद चौधरी निवासी मड़ावर राजगढ़ के लिए गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि घटना में उनके साथ अमन यादव व उधम मंडलोई भी शामिल थे। घटना में उपयोग की गई कार क्रमांक एमपी 05 सीए 8120 कीमत तीन लाख रुपए को भी जब्त किया गया है।