Sagar - Police action before Chief Minister Bina visit, youth caught with country made pistol sagar tv news
बीना में चार सितंबर को सीएम का दौरा है। सीएम के दौरे के पहले पुलिस लगातार फरार आरोपियों की धड़ पकड़ करने में लगी हुई है। बीना पुलिस ने तीन दिन पहले महिला के साथ अड़ीबाजी करने वाले फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का बीती रात खुलासा किया है।
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि भगतसिंह वार्ड निवासी 39 वर्षीय महिला ने बीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर थी। तभी बाइक पर सवार रोनक खटीक, रोहित पारले, नितिन सेन उनके घर पर आए हुए थे। घर में आकर तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए एक लाख रुपए की मांग करने लगे।
रुपए नहीं देने पर धक्का मुक्की कर महिला को चांटा मार दिया था। फिर तीनों घर के बाहर दरवाजे पर खडे होकर बोले कि एक लाख रुपए भिजवा देना, नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए घर के वाहर कट्टे से फायर भी किया। बाइक से जाते समय आरोपियों ने भगतसिंह वार्ड के रास्ते में दो फायर भी किए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 119(1), 296, 308(2), 333, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।