Sagar - The wife remained innocent for 9 months, when the truth came out, even the police was shocked. sagar tv news
Sagar - 9 महीने तक भोलीभाली बनती रही पत्नी, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी चौंक गई
सागर जिले में हुए 9 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर मामले में सानौधा पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है, घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
SDOP प्रकाश मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2023 को गलगल टोरिया मंदिर के पास पठार पर अज्ञात बॉडी मिला था। जो जली हुई अवस्था में थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मर्डर होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस उसकी शिनाख्ती के लिए जांच शुरू की।
जाँच के दौरान मृतक की शिनाख्त मगरौन निवासी 40 साल के बृजलाल अहिरवार के रूप में हुई। पहचान होते पुलिस ने घटना की बारीकी से तफ्तीश की। जिसमें कुछ सुराग हाथ लगे। संदेह के आधार पर पत्नी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि बृजलाल शराब पीने की बात को लेकर अक्सर झगड़ा करता था। वहीं, महिला के गांव में रहने वाले मोनू शाह से बातचीत होती थी। पुलिस ने मोनू शाह को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी मोनू शाह ने दोस्त उमेश अहिरवार और मृतक की पत्नी के साथ मिलकर बृजलाल का मर्डर करना स्वीकार कर लिया।