iPhone theft worth Rs 12 crore in Sagar creates panic in police department due to IG action. sagar tv news |
सागर में कंटेनर से 1600 आईफोन चोरी हो गए। इनकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकर से बचने के लिए आरोपियों ने कंटेनर का गेट काटा। ड्राइवर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना 15 अगस्त की है। कंटेनर का ड्राइवर पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई।
स्थानीय पुलिस ने कुछ नहीं किया तो 30 अगस्त को शिकायत सागर रेंज IG प्रमोद वर्मा के पास पहुंची। जिसके बाद उन्होंने बांदरी थाना प्रभारी, एक ASI को लाइन अटैच और हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी, एप्पल कंपनी और सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को मेवाती गिरोह पर शक है।
दरअसल, 12 अगस्त को कंटेनर नंबर- UP14 PT 0103 चेन्नई स्थित आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से 1600 आईफोन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। कंटेनर में ड्राइवर के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी थे। 15 अगस्त को कंटेनर सागर के लखनादौन पहुंचा। यहीं से कंटेनर के साथ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड में अपनी अन्य साथी के साथ मिलकर साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है जिसकी जांच की जा रही है