Sagar - A gang of boys who were posing a challenge to the police was surrounded and caught.
Sagar - पुलिस के लिय चुनौती बन रहे लड़को के गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ा
सागर की मोतीनगर इलाके में कुछ बदमाशों के द्वारा गिरोह बनाकर लोगो को परेशान किया जा रहा था, ये पुलिस के लिए चुनौती बन रहे थे आये दिन किसी के साथ भी लूट पाट जैसी घटनाओ को अंजाम दे रहे थे, इस पर अंकुश लगाने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया फिर पुलिस ने अलग -अलग अपराधिक मामलो के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस को सूचना मिली थी कुछ असामाजिक तत्व एक साथ बैठकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया और उनसे पूछताछ की गई साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया तो उसमें से एक आरोपी 302 का फरार निकला जिसका स्थाई वारंट न्यायालय से जारी हुआ था। एक आरोपी ने किसी से फरियादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे उसके साथ मारपीट की थी वह फरार था,एक अन्य थाना क्षेत्र का आरोपी जो किडनैपिंग मामले में फरार चल रहा था। इसके अलावा कुछ आरोपी कटरवाज थे। आठो आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई न्यायालय में पेश किया गया है