Village drowning in Sagar-Madiya dam, farmers worried about displacement. sagar tv news |
सागर जिले के राहतगढ़ में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन राहतगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम मांनकी सलैया से आए किसानों ने सौपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मडिया बांध अंतर्गत डूब प्रभावित क्षेत्र में हमारा गांव मानकी सलैया आता है।
हम लोगों का गांव बीना परियोजना द्वारा निर्मित मडिया बांध में भविष्य में होने वाले जल भराव से हमारा गांव चारों ओर से अत्यधिक पानी से भर जाएगा। जिससे ग्राम के लगभग समस्त आवासीय मकान आंशिक रूप से प्रभावित भी होंगे। जिसके चलते रहवासियों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पूर्व में हुए सर्वे में किसानों को जमीन का मुआवजा तो दिया गया लेकिन मकानों का मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों ने कहा कि गांव का पुनः सर्वे कर समग्र आईडी के हिसाब से विस्थापन करें या मुआवजा राशि प्रदान की जाए।