Sagar-Police seized liquor worth Rs 50 thousand from the car, the accused was also caught. sagar tv news |
सागर में अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वालो पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में शाहगढ़ पुलिस ने पचास हजार कीमत की अवैध शराब कार से पकड़ी है, थाना प्रभारी अर्चना सिंह से मिली जानकारी के अनुसार अमरमऊ में हनुमान मन्दिर नहर के पास काले रंग की कार से दो लोग शराब की पेटियां उतार रहे थे,
पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर कार लेकर भाग गया शेष एक आरोपी गजेंद्र सिंह ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी चकरा अमरमऊ को पुलिस ने मौके पर 10 पेटी शराब के साथ पकड़ा,
आरोपी गजेंद्र ने मौके से भाग जाने वाले अन्य आरोपी का नाम नमन रैकवार निवासी ग्राम जमुनिया, बंडा का होना बताया, जप्त पेटियों में 90 लीटर शराब कुल कीमत करीब 50000 हजार रुपए है, आरोपी गजेंद्र सिंह ठाकुर पर धारा 34(2)आबकारी ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है